Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मेकिंग से पहले 'मालामाल वीकली-2' को मिला नया डायरेक्टर अमित शर्मा

रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव की तिकड़ी से सजी इस फिल्म की दूसरी किस्त दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता पैदा कर रही है। करीब दो दशक पहले रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था, लेकिन अब खबर है कि सीक्वल के लिए उन्हें रिप्लेस कर दिया गया है।

18 Mar 2026

मेकिंग से पहले 'मालामाल वीकली-2' को मिला नया डायरेक्टर अमित शर्मा

कॉमेडी फिल्म मालामाल वीकली के सीक्वल को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव की तिकड़ी से सजी इस फिल्म की दूसरी किस्त दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता पैदा कर रही है। करीब दो दशक पहले रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था, लेकिन अब खबर है कि सीक्वल के लिए उन्हें रिप्लेस कर दिया गया है।

अमित शर्मा संभालेंगे निर्देशन की जिम्मेदारी

सूत्रों के मुताबिक, 'मालामाल वीकली-2' का निर्देशन अब अमित शर्मा करेंगे, जिन्हें 'बधाई हो' के लिए जाना जाता है। बताया जा रहा है कि अमित इस फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं और फिल्म की कहानी को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं।

कलाकारों से जारी है बातचीत

रिपोर्ट्स के अनुसार, सीक्वल में परेश रावल की वापसी लगभग तय मानी जा रही है, हालांकि औपचारिक समझौता होना बाकी है। वहीं रितेश देशमुख और राजपाल यादव से भी बातचीत जारी है। मेकर्स की कोशिश है कि मूल फिल्म की कॉमिक टाइमिंग और मनोरंजन को बरकरार रखते हुए कहानी को नए परिवेश में आगे बढ़ाया जाए। बताया जा रहा है कि दूसरी कड़ी में किरदारों और कहानी की पृष्ठभूमि में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे दर्शकों को एक नया लेकिन परिचित मनोरंजन अनुभव मिल सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेकिंग से पहले 'मालामाल वीकली-2' को मिला नया डायरेक्टर अमित
रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव की तिकड़ी से सजी इस फिल्म की दूसरी किस्त दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता पैदा कर रही है। करीब दो दशक पहले रिलीज हुई इ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News